रक्तदान से ही दे सकते हैं किसी को नया जीवन- सरदाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्तदान से ही दे सकते हैं किसी को नया जीवन- सरदाना

-भाविप वीर शाखा के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट एकत्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि मानवीय रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए रक्तदान के माध्यम से ही हम किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकते हैं। यही कारण है कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है। हर स्वस्थ व्यक्ति को इस महादान में आहूति डालनी चाहिए।
मेयर सरदाना भारत विकास परिषद वीर शाखा के तत्वावधान में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए लगाए गए रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि रक्तदाताओं से रूबरू हो रहे थे। मंगलम ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान उत्सव में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष मदनलाल यादव ने की। उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और शाखा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाविप वीर शाखा की ओर से एक पावन कार्य में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर विकास लाहौरिया, राकेश शर्मा, सतीश गोयल, प्यारेलाल, रामराकेश, सीपी चैपड़ा, सुमन यादव, विजय चावला, वीडी भुटानी, अरूण गोयल, केपी नारंग, धर्मपाल, मंजू गर्ग, डॉ रामनिवास सैनी, सीबी वर्मा, सीमा तंवर, लाजपतराय, राहुल महेंद्रा व गीता मल्हौत्रा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox