नजफगढ़ में बिजली की दूकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में बिजली की दूकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ झाड़ौदा स्टैंड पर स्थित एक बिजली के सामान की दूकान में रात आठ बजे के करीब अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और दूसरी दूकानों की तरफ भी बढ़ने लगी लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियों के समय पर पंहुच जाने से आग आगे नही बढ़ पाई और दूसरी दूकाने जलने से बच गई। हालांकि इस हादसे में को हताहत नही हुआ है लेकिन फिर भी दूकान में रखा लाखों का बिजली का सामान व उपकरण जलकर राख हो गये। वहीं दूकान में आग कैसे लगी इसका भी पुलिस खुलासा नही कर पाई है।
                                गौरतलब है कि भाजपा नेता हरेन्द्र सिंघल के भाई अजय सिंघल की झाड़ौदा स्टैंड पर बिजली के सामान की दूकान है। जिसमें अचानक शाम को आग लग गई। जिससमय आग लगी उस समय दूकान मालिक उसे बंद करने काम कर रहा था। जैसे ही उन्होने शटर नीचे किया उसी समय दूकान से धुंआ निकलता दिखाई दिया। लेकिन जैसे कर्मचारी व मालिक देखने के लिए अंदर घुसे तो एकदम से आग की तेजी से लपटे निकलने लगी। जिसपर उन्होने एकदम से बाहर की तरफ भाग कर जान बचाई। आग इतनी तेज थी की देखते ही देखते दूकान जलकर राख हो गई। हालांकि लोगों ने तुरंत पीसीआर व दमकल विभाग को फोन कर दिया जिससे तुरंत दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पंहुची और आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में भाजपा नेता व मार्किट के प्रधान हरेन्द्र सिंघल ने बताया कि अगर दमकल की गाड़ियां थोड़ा भी लेट हो जाती तो हादसा बड़ा रूप ले लेता और आसपास की कई दूकाने भी आग की चपेट में आ जाती। उन्होने कहा कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा दमकल विभाग व प्रशासन कितना सजग और सतर्क है जो हादसे की घटना पर तुरंत कार्यवाही करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox