बाबा हरिदास नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने कोरोना काल में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बुधवार को थाने के एक फरार बीसी व शातिर चोर को रिवाल्वर समेंत पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्यवाही पर डीसीपी द्वारका ने पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की है।
                                    इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर पुलिस के सिपाही हंसराज और संजीत रात करीब 10 बजे ढांसा रोड़ खैरा मोड़ पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्होने देखा कि एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा है। उन्होने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ आरंभ की तो उसकी पहचान शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र रामकुवार निवासी खैरा गांव के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान पता लगाया कि उक्त शख्स थाने का फरार बीसी है जिसपर पुलिस ने उसकी तलाशी तो उसके पास से एक लोडिड देसी रिवाल्वर कारतूस के साथ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले भी कई आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता है। जिसपर चोरी के 13 मामले पहले से ही दर्ज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox