विवेकानंद जयंती पर दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने स्वच्छता अभियान आयोजकों को किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवेकानंद जयंती पर दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने स्वच्छता अभियान आयोजकों को किया सम्मानित

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/पूर्वी दिल्ली/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- बलबीर नगर विस्तार स्थित श्री गोवर्धन विद्या निकेतन विद्यालय में श्री विवेकानंद जी की 158 वी जयंती पर दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के तत्वधान में कोरोना काल में स्वच्छता अभियान से जुड़े आयोजकों को अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यात्म प्रचारक विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सहायक देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजक बाबरपुर वार्ड 50ई निगम पार्षद श्रीमती कुसुम तोमर, श्री गोवर्धन विद्या निकेतन प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता रानी, ट्रू मीडिया मासिक पत्रिका के संपादक श्री ओम प्रकाश प्रजापति, दैनिक एशिया खबर समाचार पत्र से मैनेजिंग एडिटर श्री विनय कुमार गुप्ता, जोशीला टाइम्स समाचार पत्र से पत्रकार कुमारी हिना कौशिक, कवि ,चित्रकार एवं पत्रकार श्री संजय कुमार गिरि को अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक वीर अर्जुन के वरिष्ठ पत्रकार के.डी. पाठक एवं मंच संचालन टू मीडिया संपादक श्री ओम प्रकाश प्रजापति द्वारा किया गया।
इस मौके पर दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सहयोगी स्वच्छता कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक श्री विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया कि हम सबके लिए 2 गज दूरी, मास्क है जरूरी, दिन मे लगभग 5 से 6 बार हाथों को साबुन से धोना चाहिए।समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग सुरक्षा पूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। इस मौके पर बलबीर नगर विस्तार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ एम.के. अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार योगेश कौशिक, समाजसेवी राजेंद्र रोहिल्ला, पत्रकार राजेश वर्मा, कवि निर्देश शर्मा,अध्यापिका विमला वाजपेई, ललिता शर्मा, अंशु शर्मा, अनुपमा, पूनम गुप्ता उपस्थित रही। इस अवसर पर निर्देश शर्मा एवं संजय गिरि ने देश भक्ति से भरपूर काव्यपाठ भी किया ।
हमेशा की तरह कवि पत्रकार एवम चित्रकार श्री संजय कुमार गिरि ने निगम पार्षद श्रीमती कुसुम तोमर को उनका पेंसिल स्केच भेंट किया जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox