कृषि बिल पर दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा ने किया कृषि मंत्री का स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृषि बिल पर दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा ने किया कृषि मंत्री का स्वागत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के किसानों को भूखमरी व आत्महत्या से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पारित कराये गये कृषि विधेयकों को कमीशन खोरो से किसानों की आजादी बताते हुए प्रदेश किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर का दिल्ली देहात की तरफ से पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। साथ ही किसान मोर्चा की तरफ से कसी व दरांती देकर उनका आभार भी प्रकट किया।
इस अवसर पर दिल्ली देहात की तरफ से पालम 360 प्रधान ‌किशनचंद सोलंकी, हरीश सोलंकी प्रधान, रामकुमार सोलंकी, दीपक वशिष्ठ, जय सहरावत उपाध्यक्ष, श्रीभगवान टोकस, सुखबीर टोकस, सुरेंद्र फौजी मंुडेला ने मोर्चा के महामंत्री मीनू सहरावत की अध्यक्षता में किसानो के सच्चे हितैषी कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। साथ ही मोर्चा के सदस्यों ने उन्हे दरांती व कस्सी देकर उनका किसानों की तरफ से धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर मीनू सहरावत ने कहा कि यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे। उन्होने इसे भारत के कृषि इतिहास में एक बड़ा दिन बताया है।
वहीं इस स्वागत पर श्री तोमर ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में कृषि से संबंधित विधेयकों के पारित होने पर देश के परिश्रमी अन्नदाताओं को मैं बधाई देता हूं। उन्होने किसानों को इससे डरने की नही बल्कि इसे समझने की अपील की। साथ ही विपक्ष को किसानों को गुमराह नही करने की भी बात कही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox