दंगल गर्ल बबिता फोगाट ने नजफगढ़ थाने में दिया अपना सश्रम सहयोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दंगल गर्ल बबिता फोगाट ने नजफगढ़ थाने में दिया अपना सश्रम सहयोग

नजफगढ़/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ थाने में भोजन वितरण को लेकर किये गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्वीट के बाद विख्यात कुश्ती खिलाड़ी व अर्जुना अवार्डी बबिता फोगाट ने भी नजफगढ़ थाने में पंहुचकर अपना सश्रम सहयोग दिया। उन्होने थाने में महिला पुलिसकर्मियों संग भोजन तैयार करने में मदद से लेकर गरीबों व जरूरतमंदों को खाना वितरित करने के साथ-साथ उन्हें मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे।

कामॅनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट व दंगल गर्ल बबिता फोगाट महिला पुलिसकर्मियों के साथ खाना बनाते हुए |


                                         यहां बता दें कि नजफगढ़ थाने में पुलिसकर्मी लाॅक डाउन के आरंभ से ही लगातार भोजन वितरण का आयोजन करते आ रहे हैं। इसमे सबसे बड़ी अहम बात यह है कि पुलिसकर्मी बगैर किसी के सहयोग के सिर्फ अपनी जेब से गरीबों व जरूरत मंदो को स्वयं थाने में भोजन तैयार कर बांट रहे है। लाॅक डाउन के दौरान अनेकों वीआईपी यहां आकर खाना वितरण में अपनी सेवा दे चुके है। उसी कड़ी में मंगलवार को कामॅनवेल्थ गोल्ड मैडलिस्ट व दंगल गर्ल बबिता फोगाट भी महिला पुलिसकर्मियों की जनसेवा से प्रभावित होकर नजफगढ़ थाने में पंहुची और थाने में खाना बनाने के साथ-साथ खाना वितरण के काम में भी हाथ बंटाया। इस अवसर पर उन्होने बच्चों व महिलाओं को दूध व दवाईयां भी बांटी। नजफगढ़ पुलिस स्टाफ की इस नेक काम के लिए सराहना की और उनकी हौंसला अफजाई करते हुए स्वयं भी काम किया। इस मौके पर अर्जुना अवार्डी बबिता फोगाट ने कहा कि नजफगढ़ पुलिस का सेवाभाव व अपनी जिम्मेदारी के प्रति उनकी निष्ठा से वह काफी प्रभावित है। उन्होने कहा कि एक आज दिल्ली पुलिस अपनी जिम्मदारियों को निभाते हुए समाज व देश लोगों के लिए सही मायने में काम कर रही है। मै ऐसी पुलिस को सैल्यूट करती हंू। उन्होने कहा कि लोग भी अब सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब समझने लगे हैं और मास्क व सैनिटाइजर की अहमियत भी समझ गये है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लाॅक डाउन के दौरान घरों में रहे और खुद भी सुरक्षित रहे तथा जो सुरक्षाकर्मी व चिकित्सक उनके लिए काम कर रहे है, उन्हे भी सुरक्षित रखें। इस अवसर पर एसएचओ सुनील गुप्ता ने उनका थाने में आकर पुलिस की हौसला अफजाई व भोजन वितरण में हाथ बंटाने पर आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox