
नई दिल्ली/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. 12 साल की मासूम जमालो मदकाम करीब दो महीने पहले ही अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिर्ची के खेतों में काम करने तेलंगाना गई थी. अब पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद वह अपने घर लौट रही थी. रविवार को घर लौटने की कोशिश के बीच ही मासूम ने घर से महज 11 किमी. पहले दम तोड़ दिया. जमालो तीन दिन से 13 अन्य लोगों के साथ लगातार पैदल चल रही थी. इनमें तीन बच्चे और आठ महिलाएं भी थीं. इस दौरान इन लोगों ने करीब 100 किमी. की यात्रा पैदल की पूरी की, लेकिन जमालो अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी. अधिकारियों के अनुसार जमालो की मौत इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस और अत्याधिक थकान के चलते हुई.





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”