दिल्ली में घट रहे कोरोना के मरीज, मौतों का आंकड़ा भी आया नीचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में घट रहे कोरोना के मरीज, मौतों का आंकड़ा भी आया नीचे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में तेजी के बावजूद कोरोना के नये केसों में गिरावट आई है। राजधानी में 20 दिन के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार से कम आई है। बीते 24 घंटे में 1,379 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 48 की मौत हो गई। इससे पहले 16 जून को 1,859 मरीज मिले थे और बीच में यह आंकड़ा 2,500 के करीब पंहुच गया था। उसके बाद से यह आंकड़ा 2 हजार से ज्यादा का ही आ रहा था। लेकिन पिछले 4 दिन से लगातार आंकड़ा काफी कम हुआ है जिससे दिल्ली सरकार ने स्थिति को संतोषजनक बताया है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कोरोना के कुल 1,00,823 मरीज हो गए हैं, जबकि 3,115 की मौत हो चुकी है। विभिन्न कोविड अस्पतालों में 15,301 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। इस समय कुल 5,100 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब 34,599 लोगों की जांच की जा रही है। अब तक कुल 6,57,383 लोगों की जांच हो चुकी है। सोमवार को 749 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, 13,900 लोगों की जांच की गई। इनमें 1,379 संक्रमित मिले। इस हिसाब से संक्रमण दर 10 फीसदी ही रह गई है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की माने तो दिल्ली में अब स्थिति संतोषजनक है लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रही है। हालांकि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अभी कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे यह लगता है कि दिल्ली में अब कोरोना सम्वाहक लोग खुले आम घूम रहे है। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox