
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आइसोलेशन सेंटर में किस तरह से उनके मरीजों को रखा गया है सबके मन में बस एक ही चिंता रहती है जिसे देखते हुए अब दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी आइसोलेशन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे ताकि मरीजों के परिजन अपने मरीज की हालत से अवगत रह सके और उनको परेशान नहीं होना पड़े। अब परिजन अपने मरीज की पल-पल की जानकारी रख सकेंगे। दरअसल रोहिणी के सेक्टर-9 स्थित एक एमसीडी स्कूल में 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार किया गया है। इसकी खासियत ये है कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परिजनों को अपने मरीज का हालचाल जानने के लिए सेंटर आने की जरूरत नहीं होगी। परिजनों को एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर वह सीसीटीवी की लाइव फीडिंग अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। यह अपनी तरह का खास आइसोलेशन सेंटर है।
एमसीडी स्कूल में तैयार इस आइसोलेशन सेंटर का उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल को प्रस्ताव दिया गया था कि नगर निगम के पास बहुत से संसाधन हैं, जिनका इस्तेमाल कोरोना से लड़ाई में किया जा सकता है। उसी के तहत नगर निगम के स्कूलों को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर कम्यूनिटी सेंटर को भी आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जा सकता है। उत्तरी नगर निगम के सभी स्कूलों और कम्यूनिटी सेंटरों में 8000 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कोई अस्पताल नहीं है, यहां सिर्फ कोरोना के उन मरीजों को रखा जाएगा जोकि बिना लक्षण वाले हैं और जिन्हें डॉक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। इस सेंटर में ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस सेंटर को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल से जोड़ा जाएगा।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र