देश में कोरोना हुआ 30 हजारी, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 32695 नए मामले आये सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में कोरोना हुआ 30 हजारी, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 32695 नए मामले आये सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते गुरुवार को देश कोरोना महामारी के मरीजों के मामले में 30 हजारी हो गया है। कोरोना के नए मामलों लगातार बढ़ते जा रहे है और रोजाना एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 32695 नए मामले सामने आए। 
गुरुवार सुबह के आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 606 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,915 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,68,876 हो गए जिनमें से 3,31,146 लोगों का उपचार चल रहा है और 6,12,815 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 63.24 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में जिन 606 लोगों की मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 की जम्मू कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्यप्रदेश में मौत हुई है। पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 15 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,27,39,490 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 3,26,826 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox