पंजाबी सिंगर बी प्राक बने पिता, इंस्टाग्राम पर साझा की बेटे की तस्वीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाबी सिंगर बी प्राक बने पिता, इंस्टाग्राम पर साझा की बेटे की तस्वीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/– अपनी दर्दभरी आवाज से अपने दर्शकों का मन मोहने वाले बी प्राक अब पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद प्लेबैक सिंगर बी प्राक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। गौरतलब है कि पिछले साल 4 अप्रैल को बी प्राक और मीरा शादी के बंधन में बंधे थे। इस खास मौके पर बी प्राक भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। पोस्ट के साथ ही बी प्राक ने अपने बेटे की तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है, हालांकि तस्वीर में बेटे का चेहरा छिपा है।

https://www.instagram.com/p/CCscr-SjNd0/?utm_source=ig_web_copy_link


बी प्राक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ओह माय गॉड इसे टाइप करते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं.. उफ्फ मैं एक नन्हे लड़के का पिता बन गया हूं। दोस्तों मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं अपनी पत्नी को, अपनी क्वीन को इतने प्यार के लिए। मैं पिछले नौ महीने से तुम्हें देख रहा हूं मीरू जो तुमने सहा है वो दर्द, वो बिना नींद की रातें, ये कोई भी नहीं कर सकता सिवाए एक मां के, जितना शुक्रिया कहूं उतना कम है। इसके आगे पत्नी के लिए सिंगर ने लिखा, बहुत छोटी चीज है थैंक्स तुम्हारे लिए, मेरी जान लव यू सो मच। मैं सच्ची कभी नहीं भूल सकता ये सारे 9 महीने। बहुत खुशकिस्मत हूं, जो मुझे तुम्हारे जैसी बहादुर बीवी मिली मेरी क्वीन है और मैं माफी चाहता हूं अगर मैंने कभी किसी बात पर तुम पर गुस्सा किया हो। मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं ये सब सोच कर। बी प्राक ने आगे अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, श्उस दिन से ही मैं काफी खुश हूं जिस दिन तुमने मुझे ये गुड न्यूज दी। मुझे नहीं पता मैं क्या लिख रहा हूं लेकिन जानती हो मीरू मैं तुम्हें आई लव यू कहना चाहता हूं। एक प्रॉमिस जिस दिन शादी की थी उस दिन किया था आज एक और करना चाहता हूं कि मैं तुम्हें और हमारे बच्चे को सबसे अच्छी जिंदगी दूंगा जिसकी तुमने शायद कभी कल्पना नहीं की होगी।
प्राक ने पोस्ट के आखिर में लिखा, मेरी रानी मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, हर चीज में चाहे वो डाइपर्स बदलना हो या सूसू- पॉटी साफ करना हो। इसके बाद सिंगर ने अपने रिश्तेदारों का भी शुक्रिया अदा किया है। याद दिला दें कि वैसे तो बी प्राक ने एक से एक बढ़कर हिट गाने दिए हैं लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox