सुशांत के लिए न्याय की मांग करते ही ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशांत के लिए न्याय की मांग करते ही ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलिवुड/- बीती 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इस गुरूवार अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की आत्महत्या मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर सीबीआई जांच की मांग की थी। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाएं। हालांकि रिया के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर, रिया चक्रवर्ती।


रिया के इस ट्वीट पर एक ट्रोलर ने जवाब देते हुए लिखा, श्इसे सुसाइड जैसा बनाने की कोशिश मत करो, हम सभी जानते हैं कि उसकी हत्या हुई है। अगर तुम उसकी गर्लफ्रेंड हो तो तुमने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी सारी तस्वीरें डिलीट क्यों कर दीं? जब वो जीवित था तब तुमने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि तुम दोनों रिलेशनशिप में हो। अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो तुम इस बात को क्यों स्वीकार कर रही हो?

https://twitter.com/Yashii88/status/1283701778622500865

एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, यह नौटंकी आप बंद कीजिये। सच क्या है और झूठ क्या है, यह हमें पता है। जल्द ही सच्चाई दुनिया के सामने आएगी फिर बहुत लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे महोदया..। एक और यूजर ने रिया को जवाब देते हुए लिखा, अब ये क्या नया ड्रामा है आपका? क्या दिखाना चाहती हो आप, कि आप एक महीने तक सदमे में थीं और आपका वो सदमे वाला गुब्बारा फूट गया और आज ये ट्वीट आ गया कि सीबीआई से जांच करवाओ। क्या नया ड्रामा है ये? वैसे बता दें कि एक तरफ जहां कई लोग रिया को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस फैसले की तारीफ करते हुए भी आगे आए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से लोगों में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 12 दिनों में पेश कर देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox