
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लाॅक डाउन के सम्मान व 23 करोड़ जनता की सुरक्षा के कर्तव्य बोध के कारण वह अपने पिता के अंतिम दर्शन नही कर पाये और उनके अंतिम संस्कार में भी वह शामिल नही हो पायेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने की अपनी दुखद संवेदानऐं एक पत्र के माध्यम से व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई के कारण मैं अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा लेकिन लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ जरूर जाऊंगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने खत में लिखा कि पिताजी के कैलाशवाली होने पर मुझे भारी दुख और शोक है। वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी। लेकिन मै ऐसा नही कर पाया लेकिन मै सदा अपने पिता के दिये संस्कारों पर चलता रहुंगा और पूरा जीवन जनसेवा करता रहूंगा।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!