ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का केस हारा विजय माल्या, भारत लाने का रास्ता हुआ साफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का केस हारा विजय माल्या, भारत लाने का रास्ता हुआ साफ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय बैंकों के साथ करीब 9 हजार करोड की हेराफेरी कर भारत से फरार होकर ब्रिटेन भाग जाने वाले विजय माल्या को ब्रिटेन की एक कोर्ट में प्रत्यर्पण मामले में तगड़ा झटका लगा है। उसे प्रत्यर्पण के केस में हार मिली है। ऐसे में अब विजय माल्या के भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय अधिकारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटे है और जल्द ही उसे भारत लाया जा सकता है।
                                    यहां बता दें कि भारत की अदालत माल्या को पहले ही भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर चुकी है और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों में उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही भी शुरू कर चुकी है। हालांकि माल्या अभी भी ब्रिटेन की उच्च अदालत में अपील कर सकता है जिसके लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है कि उच्च अदालत में उसकी सुनवाई या अपील स्वीकार न हो। वहीं ब्रिटेन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह कोर्ट का मामला है। कोर्ट से निर्णय के बाद ही ब्रिटेन सरकार अपना कदम उठायेगी। यहां बता दें कि भारत से आर्थिक अपराध कर विजय माल्या ब्रिटेन भाग गया था चूंकि उसके पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है तो उसका वह भारतीय कानूनों से बचने के लिए फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने ब्रिटेन से माल्या को प्रत्यर्पण करने की मांग की थी लेकिन माल्या ने इससे बचने के लिए ब्रिटेन में कोर्ट की मदद ली थी और प्रत्यर्पण से बचने के लिए अपील थी। लेकिन अब वह अपील हार गया है। जिसकारण उसकी मुसिबते बढ़ सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox