CM योगी ने कैबिनेट के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में भी फिल्म को किया टैक्स फ्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CM योगी ने कैबिनेट के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में भी फिल्म को किया टैक्स फ्री

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के फिनिक्स पलासियो मॉल में अपने कैबिनेट सदस्यों के साथ फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। इस दौरान फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी भी उनके साथ मौजूद थे। विक्रांत मैसी 20नवंबर को लखनऊ पहुंचे थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की थी।

ये फिल्म गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है, जो देश की एक संवेदनशील और विवादास्पद घटना मानी जाती है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष स्क्रीनिंग

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए मुफ्त में दिखाने का इंतजाम किया गया है। ये स्क्रीनिंग 21, 22, और 23नवंबर को आयोजित की जाएगी।

महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी दी कि आलमबाग बस स्टैंड स्थित गेटवे मॉल पर होने वाले शो के लिए मुफ्त टिकटों का प्रबंध किया गया है। 21नवंबर को सुबह 12से 3बजे तक कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई जाएगी। शाम 3से 6बजे तक सरोजनीनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए शो होगा। इसके बाद 22और 23नवंबर को पूर्व, मध्य, उत्तर और पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई जाएगी।

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म -आनंद द्विवेदी

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने फिल्म को लेकर कहा कि ये गोधरा कांड की सच्चाई को उजागर करती है, जो पिछले 22 वर्षों से छिपी रही। उन्होंने अफसोस जताया कि इतनी लंबी अवधि तक सच्चाई सामने नहीं आ पाई। फिल्म के माध्यम से लोग गोधरा कांड की वास्तविकता को बेहतर समझ पाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox