CM केजरीवाल के समर्थन में AAP का सिग्नेचर कैंपेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CM केजरीवाल के समर्थन में AAP का सिग्नेचर कैंपेन

- 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा ये अभियान- राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला

मानसी शर्मा /- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले पर BJPऔर केंद्र सरकार को घेरने की अपनी योजना का खुलासा किया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश संयोजक गोपाल राय और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री को उत्पाद शुल्क मामले में गिरफ्तार किया गया है, तो उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए या इस्तीफा देना चाहिए, इस मुद्दे पर हम ‘मैं भी केजरीवाल अभियान’ चलाकर लोगों के बीच जाएंगे और उनकी राय लेंगे। यह अभियान दिल्ली के सभी 2600 मतदान केंद्रों पर 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। इसी कड़ी में 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वार्डों  में सीएम केजरीवाल के समर्थन में जनसंवाद किया जाएगा। आप ने कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि कैसे BJP दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है।

राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘कंस ने भगवान श्री कृष्ण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया और उसी तरह बीजेपी आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का आखिरी कदम है अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना। बीजेपी को लगता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में ठन जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए न कि इस्तीफा देना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox