बुरारी पुलिस ने पकड़ा एक शातिर सेंधमार व वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुरारी पुलिस ने पकड़ा एक शातिर सेंधमार व वाहन चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिले की बुरारी पुलिस ने 25 अगस्त की रात को 100 फुटा बुरारी अथाॅरिटी रोड़ पर एक पिकेट पर जांच के दौरान एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक शातिर सेंधमार व वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से पूछताछ में 14 सेंधमारी व वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। वही पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटरसाईकिल, 5 मोबाईल फोन, 3 जोड़ी चांदी की पायल, सोने की ऋण के कागजात जिसमें आरोपी ने गहनों को गिरवी रखकर 1 लाख का लोन ले रखा है।
इस संबंध में डीसीपी नाॅर्थ अंटो अलफोंस ने बताया कि 25-26 सितंबर की रात को जब बुरारी थाना पुलिस टीम 100 फुटा रोड़ पर जांच कर रही थी तभी एक युवक बुरारी की तरफ से आया और पुलिस को देखकर बाईक कर हाथों से खींचता हुआ पुलिस टीम के पास आया और पैट्रोल पंप पूछने लगा लेकिन पुलिस ने उससे वाहन के कागजात मांगे तो उसके पास नही मिले। टीम को जांच में पता चला की यह बाईक तो बुरारी से चोरी की गई है जिसपर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उक्त शख्स एक शातिर सेंधमार व वाहन चोर मनीष माथुर उर्फ धोबी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष माथुर उर्फ धोबी पुत्र मुरारी लाल निवासी पर्वतनीय अंचल, संत नगर बुरारी दिल्ली का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी से 14 सेंधमारी व वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से एक बाईक, 5 मोबाईल फोन, 3 चांदी की पायल, सोने की एक चेन, 2 कानो की बाली, दो टाॅप्स जिनको एक फाइनेंस कंपनी में रखकर उसने 1 लाख रूपये का लोन लिया था। पुलिस ने सभी कागजात कब्जे में ले लिये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox