द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम ने अन्तर राज्यीय ड्रग्स गिरोह का किया भंडाफोड़,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम ने अन्तर राज्यीय ड्रग्स गिरोह का किया भंडाफोड़,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में आसपास के राज्यों के अपराधी व ड्रग्स तस्कर राजधानी को नरक बनाने पर तुले है। दिल्ली पुलिस सभी अपराधियों पर पूरी सख्ती से कार्यवाही तो कर ही रही है साथ ही अपराधियों के गिरोहों पर भी नकेल कस रही है ताकि अपराध को पूरी तरह से काबू में किया जा सके। 27 सिंतबर को भी द्वारका नारकोटिक्स टीम ने दो ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर एक अन्तर राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 143 किला गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों व उनके सहयोगियों का पता चल सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 9 अगस्त को एंटी नारकोटिक्स टीम ने महावीर एंकलेव डाबड़ी से नसीरूद्दीन उर्फ नसरू से 4 किलो गांजा बरामद किया गया था। टीम ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर ऐसे राज खोज रहा था जिससे दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई होती थी। टीम को इसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली और एसीपी विजय सिंह व निरिक्षक रामकिशन ने इस मामले में मुख्य तस्कर गिरोह पर चोट करने के लिए एसआई कमलेश, रणधीर, हवलदार जगत, जितेन्द्र सिपाही, सोनू, अर्जुन व विनोद को मुख्य तस्करों को पकड़ने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने कार्यवाही करते हुए कानपुर पुलिस टीम का इसमें सहयोग लिया। कार्यवाही में टीम ने नसीरूद्दीन से मिली जानकारी के आधार पर रनजय सिंह उर्फ सोनू को महावीर एंकलेव डाबड़ी से गिरफ्तार किया। टीम ने इस तरह से कई लोगों को पकड़ा लेकिन फिर भी पुलिस मुख्य आरोपियों तक नही पंहुच पाई। लेकिन टीम लगातार अपना काम करती रही। फिर पुलिस को 26 सितंबर को बड़ी कामयाबी मिली इसमें कानपुर डीएसपी राजीव प्रताप सिंह की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। टीम ने बिहार से यूपी के रास्ते दिल्ली में गांजा सप्लाई करने वाले दो अन्तर राज्यीय गिरोह के सदस्यों को दबौच लिया। नारकोटिक्स टीम ने कार्यवाही करते हुए पंकज उर्फ जतिन पुत्र रतिराम निवासी गांव रायपुर, खातियों वाली चैपाल जिला सोनीपत हरियाणा व बालीराम शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा निवासी बड़ी हबोवाल लुधियाना पंजाब को स्कोडा कार में 143 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी समय से योजना पर काम कर रही थीं। लेकिन एसीपी विजय सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अच्छा काम किया और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने बताया कि गांजे के साथ-साथ आरोपियों 4 पैक हशीश के भी जब्त किये हैं। जो बूट में छिपाकर रखे गये थे। टीम ने बताया कि आरोपी हरियाणा से बिहार अवैध शराब ले जाते थे और वापसी में गांजा लेकर आते थे और पिछले 4-5 साल से लगातार यह काम कर रहे थे। डीसीपी ने बताया कि पुलिस अब अपराधियों के साथ-साथ उनके नेक्सस को तोड़ने में भी काम कर रही है। ताकि अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox