BLO का दबाव बना जानलेवा: SIR लक्ष्य पूरा न कर पाने पर सहायक अध्यापक ने की आत्महत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुरादाबाद/उमा सक्सेना/-  प्रदेश में चुनावी तैयारियों से जुड़े SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के दौरान लगातार बढ़ते दबाव का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान गांव में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में तैनात सहायक अध्यापक सर्वेश सिंह (46 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।

सुसाइड नोट में लिखा — “SIR का टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा, बहुत टेंशन में रहता हूं”
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें सर्वेश सिंह ने साफ लिखा है कि वह SIR का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे थे और दिन-रात भारी तनाव में रह रहे थे। इसी मानसिक दबाव ने उन्हें यह चरम कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

सात अक्टूबर को मिली थी बीएलओ की जिम्मेदारी
सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में बताया था कि उन्हें 7 अक्टूबर को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद से वह लगातार दबाव महसूस कर रहे थे।

घर में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
रविवार सुबह परिजनों ने घर के भीतर ही सर्वेश का शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है और पारिवारिक बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

बीएलओ पर बढ़ते दबाव पर उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर SIR अभियान के दौरान बीएलओ पर बनाए जा रहे दबाव और कार्यभार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश में बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें बीएलओ अत्यधिक तनाव की शिकायत कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox