पश्चिम बंगाल में निकलेगी भाजपा की रथयात्रा, कोलकाता हाईकोर्ट ने रोक से किया इनकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिम बंगाल में निकलेगी भाजपा की रथयात्रा, कोलकाता हाईकोर्ट ने रोक से किया इनकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकाल रही है। लेकिन कोलकाता हाईकोर्ट में इस रथयात्रा को लेकर एक याचिका दायर की गई थी जिसमें भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही गई थी लेकिन कोलकाता हाईकोर्ट ने गुरुवार को भाजपा को बड़ी राहत दे दी। हाईकोर्ट ने पार्टी द्वारा निकाली जा रही रथयात्रा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां लोगों को अपनी तरफ करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में भाजपा फरवरी और मार्च के महीने में रथ यात्रा निकालने वाली है। भाजपा की इस प्रस्तावित रथ यात्रा को लेकर कोलकाता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। कहा जा रहा है कि ममता सरकार भी भाजपा को यात्रा निकालने की अनुमति देने के मूड में नही हैं। हालांकि टीएमसी ने सफाई देते हुए कहा है कि उसने किसी भी यात्रा को अनुमति देने से मना नहीं किया है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से भी मुलाकात की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox