बिहार चुनाव में भाजपा की घोषणा ने खोल दी मुफ्त वैक्सीन की राह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार चुनाव में भाजपा की घोषणा ने खोल दी मुफ्त वैक्सीन की राह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन बेशक अब तक नहीं आई है लेकिन इसे लेकर वादों और राजनीति का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में बिहार में भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए बिहारवासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की बात कही थी। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां उसपर जमकर निशाना साध रही हैं।
वहीं अब तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की है कि वे भी अपने राज्य में कोरोना वैक्सीन को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे। चूंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय है इसलिए वैक्सीन के जो भी दाम तय किए जाएंगे, उसमें राज्यों की भागीदारी जरूर होती है। ऐसे में जनता को खुश करने के लिए राज्य सरकारों ने पहले ही मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन देने का वादा कर दिया है।

इन राज्यों ने किया मुफ्त वैक्सीन का वादा
असम- राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि उनके राज्य में लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘असम में वैक्सीन मुफ्त होगी। भारत सरकार ने वैक्सीन मुफ्त में बांटने का फैसला किया है।’ हालांकि केंद्र सरकार ने राज्यों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का एलान नहीं किया है।

तेलंगाना- तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इटेला राजेंदर ने कहा है कि गरीबों और स्वास्थ्यकर्मियों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराना केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री के अनुसार, ‘जो सरकारी अस्पताल आएंगे, उन्हें वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। कीमत से फर्क नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं और यह (वैक्सीन) भी उन्हें मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।’ उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकारी और निजी  स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद गरीबों और दैनिक मजदूरों की बारी आएगी।

मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक- असम और तेलंगाना से पहले मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की सरकारों ने भी मुफ्त वैक्सीन की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का कहना है कि सरकार उन लोगों को मुफ्त वैक्सीन देगी जो इसका खर्च नहीं उठा सकते हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार वैक्सीन आ जाए फिर उसकी कीमत पर फैसला किया जाएगा। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार सभी के वैक्सीन का खर्च उठाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox