नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला अन्तर्गत बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस टीम ने रोको टोको अभियान के तहत एक जेल बेल रिलीज अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी कोरोना महामारी के चलते मई में जेल से अंतरिंम जमानत पर आया था और पहले भी नजफगढ़ थाने में चोरी व लूट के तीन मामलों में शामिल रह चुका है।
द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर पुलिस टीम रोको टोको अभियान के तहत दिचाउ गांव के गंदे नाले पर पंहुची तो उन्हे झाड़ौदा की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने लगा लेकिन पुलिस टीम के सिपाही मुकेश व मुकेश ने उसका पीछा कर उसे दबौच लिया और उसकी तलाशी ली जिसमें पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी जिसपर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गौतम उर्फ राहुल पुत्र सतबीर सिंह निवासी रघुवीर एंक्लेव दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला की आरोपी पर पहले से नजफगढ़ थाने में लूट व चोरी के तीन मामले दर्ज है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस