
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में लगातार हुई गोली व लूट की कई वारदातों के बाद हरकत में आई पुलिस को नजफगढ़ व्यापार मंडल ने कोरोना से बचाव व कोरोना वारियर्स में इम्यूनिटी बढ़ाने की सामग्री भेंट की है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने नजफगढ़ एसीपी व एसएचओ को यह सामग्री भेंट की है।
इस संबंध में नजफगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंघल ने बताया कि नजफगढ़ वासियों की सुरक्षा को लेकर नजफगढ़ फिरनी पर बनाई गई नई सुरक्षा चैकियों पर तैनात सिपाहियों के लिए सोम बाजार के प्रधान सुरेन्द्र छिल्लर, व्यापारी दिनेश गोयल, निखिल बिंदल व रिंकु कुमार के सहयोग से पुलिसकर्मियों को सेनिटाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने की सामग्री भेंट की गई। जिसमें सेनिटाइजर, दस्ताने, मास्क, गिलोई का जूस, आंवला जूस, मौसमी, ग्लूकोज व पानी बोतल दी गई है ताकि पुलिस कर्मी पूरी सुरक्षा के साथ अपना दायित्व निभा सकें और सुरक्षित रहें। इस सहायता के लिए एसीपी विजय कुमार व एसएचओ सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”