बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 7 कार्टन अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 7 कार्टन अवैध शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने कोरोना काल में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वीरवार को थाने के एक अवैध शराब के तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से दो बैगों में भर गये 350 पव्वे बरामद किये है तथा जिस मोटर साईकिल पर आरोपी इन्हे ले जा रहा था उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                                    इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर पुलिस के सिपाही दिनेश व सुरेश ने इंद्रा पार्क कालोनी से एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ा है जो मोटर साईकिल पर 7 कार्टन शराब दो बैगों में भरकर सप्लाई के लिए ले जा रहा था। उन्होने बताया कि दोनो सिपाही इंद्रापार्क में कोरोना गश्त पर थे तभी उन्होने देखा कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल पर दो बड़े बैग लेकर आ रहा है। उसने जैसे ही पुलिस को देखा तो वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली तो बैगों से 350 अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान अक्षय पुत्र मुकेश निवासी संजीवनी पब्लिक स्कूल मोहन गार्डन के रूप में की है। जो एक मजदूर का काम करता था लेकिन लाॅक डाउन के चलते पैसे के लिए उसने अवैध शराब की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox