
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़े में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटर साईकिल व एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी वाहन चोरी व अवैध हथियार के करीब 5 केसो शामिल होना पाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस की टीम जब गंदा नाला रोड़ जयविहार नंगली विहार पार्ट-1 नजफगढ़ में पीकेट पर जांच कर रही थी तभी उन्हे एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की मोटर साईकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया और उसे बाईक के कागजात दिखाने के लिए कहा। लेकिन जब वह कागजात नही दिखा पाया और भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दबौच लिया और उससे पूछताछ करने लगी। जांच के दौरान पता चला कि उक्त बाईक चोरी की है और थाना नजफगढ़ में इसकी रिपोर्ट दर्ज है। टीम ने आरोपी विजय उर्फ तुलर उर्फ तलवार पुत्र भरत सिंह निवासी जयविहार फेज-1 नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी एक शातिर वाहन चोर है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी व अवैध हथियार के पांच मामले पहले से ही दर्ज है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद