छावला पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया लूट का मामला,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया लूट का मामला,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला पुलिस ने पपरावट रोड़ से एक व्यक्ति से मोबाईल फोन लूटने के सभी तीनों आरोपियों को 30 घंटे के अंदर पकड़ कर लूट का मामला सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो बटनदार चाकु, एक चोरी की मोटर साईकिल व लूटा गया मोबाईल फोन बरामद किया है। आरोपी पहले भी चार आपराधिक मामलों में शामिल होने बताये जा रहे है और मार्च में लाॅक डाउन के दौरान जेल बेल छूट कर आये थे।
                               इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि मंगलवार को पपरावट रोड़ पर तीन अपराधियों ने अंजली प्रसाद का मोबाईल फोन छीन लिया था। जिसकी उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा व एसीपी जोगेन्द्र जून ने लूटेरों को पकड़ने के लिए हवलदार धमेंन्द्र, सिपाही जितेन्द्र और प्रीतम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी था उनका मार्गदर्शन करते रहे। टीम ने वारदात की जगह के आसपास की सभी सीसीटीवी फूटेज देखी और खबरियों को तैयार किया। बुधवार को एक गुप्त सूचना मिली की लूटेरे 40 फुटा रोड़ न्यूरोशन पुरा पर कोई वारदात करने के लिए आ रहे है। जिसपर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ जोगी पुत्र जोगेन्द्र निवासी हीरा पार्क दिचाउं रोड़ नजफगढ़, सागर उर्फ मनजीत पुत्र राजकुमार बाबा हरिदास नगर कालोनी झाड़ौदा व प्रमोद उर्फ सोनू पुत्र नवल सिंह निवासी शिव नगर न्यू रोशनपुरा नजफगढ के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी 4 से 6 चोरी, लूट, स्नेचिंग व अवैध हथियार के मामलों में संलिप्त रहे है। जोकि विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज है। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र मंे हुई और वारदातों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox