नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अंतर्गत मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कुख्यात बदमाश को लोडिंग देसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे ऐन वक्त पर गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है और मार्च में जेल से रिहा हुआ था। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो ऑल फोन ने बताया कि मोहन गार्डन पुलिस ने गश्त के दौरान एक कुख्यात अपराधी को विपिन गार्डन से गिरफ्तार किया है। अपराधी संदेश हालात में गली में घूम रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसको रोक कर पहले उससे पूछताछ की और बाद में उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान प्रताप सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह और पेंटर पुत्र बृजनाथ निवासी बालाजी चौक मोहन गार्डन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त बदमाश लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है और आज भी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मौका तलाश रहा था लेकिन पुलिस की उस पर नजर पड़ गई और उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले भी लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं जिन्हें देखते हुए पुलिस की यह कामयाबी काफी मायने रखती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन के दौरान आरोपी मार्च में जेल से रिहा हुआ था लेकिन रिहा होने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे एक देसी रिवाल्वर वह एक जिंदा कारतूस बरामद किया पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।


More Stories
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी
उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
सोनू दरियापुर गैंग का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार