सोनू दरियापुर गैंग का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनू दरियापुर गैंग का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

-हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत कई मामलों में था वांछित; बवाना फायरिंग केस का घोषित अपराधी नजफगढ़ से दबोचा गया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोनू दरियापुर गैंग के एक कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना बवाना क्षेत्र में दर्ज एक्सटॉर्शन फायरिंग मामले में घोषित ‘प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर’ था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसके बाद महेश गार्डन, नजफगढ़ इलाके में ट्रैकिंग के दौरान उसे धर दबोचा गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली और हरियाणा में कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से दोनों राज्यों में सक्रिय गैंग गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अक्षय गहलौत के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन और डीसीपी श्री हर्ष इंदोरा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को संगठित स्ट्रीट क्राइम और गैंग हिंसा के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox