
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंसल के प्रयागराज दौरे के लिए जारी वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। उनके नहाने से लिए अंडरवियर, तेल और कंघी जैसी चीजें जुटाने में 50कर्मचारियों को तैनात किया गया था। अब मामला सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक्शन लेते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया है।
बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक विवेक बंसल 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज जाने वाले थे लेकिन दौरा रद्द कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरे के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया, वह हैरान करने वाला था। अधिकारियों को सौंपे गए काम का आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अंडयरवियर और चप्पल की मांग
वायरल आदेश के अनुसार प्रयागराज पहुंचने पर बंसल के लिए संगम स्नान, नाव की सवारी, बड़े हनुमान के दर्शन पातालपुरी मंदिरों के दर्शन की व्यवस्था की जानी थी। हालांकि, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि तौलिया, अंडरगार्मेंट, चप्पल, कंघी, शीशा और बालों के तेल की व्यवस्था करें। इसके अलावा ड्राइ फ्रूट्स, फलों की टोकरी, शेविंग किट, टूथपेस्ट, शैंपू आदि का इंतजाम करने को कहा गया था।
ज्योतिरादित्य सिधिंया ने जताई नाराजगी
वहीं, बीएसएनल निदेशक वीआईपी व्यवस्था वाला आदेश सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को अस्वीकार्य करार देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद विवेक बंसल का प्रयागराज तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस वीआईपी कल्चर पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं, सरकार ने बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड