नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत छावला थाना पुलिस ने रेवला खानपुर की प्रेरणा बस्ती से एक महिला तस्कर को 24 कार्टन अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला पहले भी अवैध शराब की तस्करी के मामले में शामिल रही है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध शराब लाकर यहां बेचने का काम करती है।
पुलिस ने बताया कि सिपाही अशोक रविवार को रेवला खानपुर में रूटीन गश्त कर रहा था तभी उसे एक महिला शराब तस्कर द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली। उसने यह जानकारी अपने सिनियर से शेयर की और थानाध्यक्ष से पुलिस टीम भेजने का अनुरोध किया। सूचना मिलते ही एसएचओ छावला ने महिला पुलिसकर्मी समेंत एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेज दी। टीम ने प्रेरणा बस्ती से घर के बाहर से महिला तस्कर से 24 कार्टन अवैध शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ पहले भी अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज है।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद