एएटीएस पुलिस ने किया 3 के गैंग का भंडाफोड़,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस पुलिस ने किया 3 के गैंग का भंडाफोड़,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस, एएटीएस व उत्तमनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के 3 के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीसरा आरोपी का नाम भी के से ही है लेकिन वह नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का जे-7 मोबाइल फोन, एसबीआई एटीएम, पेन कार्ड, वोटर कार्ड व दूसरे कागजात बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि करण व कुनाल स्कूल के साथी है और नशाखोर है अपने नशे की जरूरते पूरी करने के लिए उक्त आरोपी गैंग बनाकर क्षेत्र में लूटपाट कर रहे थे।
                              इस संबंध में द्वारका पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि 3 के गैंग के सरगना करण व कुनाल ने उत्तमनगर के सफेदा चैक पर एक पदल यात्री का गला रेत कर उसका मोबाईल फोन व एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, कैश व दूसरे कागजात लूट लिये थे और मौक से फरार हो गये थे।पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामला एएटीएस को सौंपा गया और पुलिस ने इस पर अपनी कार्यवाही आरंभ की। पुलिस ने आरोपी करण व कुनाल को पकड़ने के लिए काफी जानकारियों जुटाई और फिर उन पर काम शुरू किया। पुलिस टीम ने एसीपी जोगेन्द्र जून व एसएचओ रामकिशन की देखरेख व निर्देशन में काम शुरू किया। टीम में एसआई कमलेश, मोहित, एएसआई करतार सिंह, मनोज, हवलदार राकेश, अमित व शिवानन्द तथा सिपाही अर्जुन व राजबीर  को यह जिम्मेदारी सौंपी गईं। एएटीएस ने पहले करण को दबौचा और उससे पूछताछ आरंभ की। करण ने अपना गुनाह कबूल लिया और कुनाल व उसके साथी के बारे में जानकारी दी। द्वारका पुलिस व उत्तमनगर पुलिस ने दोनो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox