
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के पालम वार्ड को 11वी बार सेनेटाइज करने का काम स्वयं पार्षद अमन कुमार जांगड़ा की देखरेख में किया गया। साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 36,367 मिट्रिक टन राशन उपलब्ध कराने का भी जताया आभार है।
इस मौके पर पार्षद अमन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस संकट की घड़ी में व्यापक रूप में राशन सप्लाई का निर्णय लेकर लोगों की भारी मदद की है। वह इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हैं। साथ ही उन्होने बताया कि वार्ड में रोजाना साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। घरों व गलियों से कुड़ा उठाने के लिए टिपर समय पर राउंड लेते है। वार्ड की साफ-सफाई का वह स्वयं रोजाना निरिक्षण करते है। उन्होने बताया कि आज सेनेटाईज का काम शिव मंदिर बड़ीयाल चैक से शुरू होकर बाटा चैक, मारूति चैक व जेपी गौड़ चैक से जाट चैपाल, राधा कृष्ण मंदिर वाली गली, पालम गांव व भूपसिंह वाली गली में सेनेटाईजेशन का काम किया गया। इस काम में स्वयं पार्षद ने कर्मचारियों के साथ काम करते हुए सेनेटाइजेशन में सहयोग दिया। पार्षद ने कहा कि लोगों की जरूरत के हिसाब अलग से भी सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का काम भी किया जाता है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क तथा सेनिटाइजर के प्रयोग का महत्व भी कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप