द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी सफलता, नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-फरार घोषित अपराधी को हरियाणा से दबोचा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कुख्यात गैंग से जुड़े एक घोषित अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से अदालत की कार्यवाही से बचकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल श्यालू गांव से पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे फिर से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम लकी भवानी है, जो कुख्यात लकी भवानी उर्फ नंदू गैंग का शूटर बताया जा रहा है।

अदालत से जारी था वारंट
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और उसे घोषित अपराधी भी करार दिया जा चुका था। वह काफी समय से ट्रायल से बचने के लिए छिपता फिर रहा था। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने पैतृक गांव में मौजूद है और फिर से गैंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर हरियाणा के नांगल श्यालू इलाके में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या और फायरिंग जैसे मामलों में शामिल
जांच में सामने आया है कि आरोपी कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वर्ष 2021 में दिल्ली के उजवा गांव में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात में भी उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा बिजवासन इलाके में जबरन वसूली के लिए की गई फायरिंग की घटना में भी वह शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गैंग के इशारे पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करता था।

कई राज्यों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद वह अपने पुराने साथियों से संपर्क में था और दोबारा गैंग की गतिविधियों में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox