नजफगढ़ पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक सब्जी फुटकर व्यापारी से मकसूदाबाद कॉलोनी के गौशाला गेट नंबर 2 के पास तीन लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि पीड़ित दौर साह के शोर मचाने पर पास ही गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों का पीछा किया और उनमें से दो लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हालांकि उस समय एक लुटेरा फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन पुलिस की एंटी स्नैचिंग टीम ने उसे कुछ ही घंटों के अंदर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से लुटे हुए 14 सो रुपए व फोन के साथ-साथ वारदात में प्रयोग किया गया बटन दार चाकू भी बरामद किया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को पकड़कर एक सराहनीय काम किया है। इससे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर विश्वास बढ़ता है।उन्होंने बताया कि मकसूदाबाद में रहने वाला सब्जी का फुटकर व्यापारी जब शाम को अपने घर जा रहा था तो गो शाला के गेट नंबर 2 के पास पीछे से आकर उसको 3 बदमाशों ने पकड़ लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रख कर उससे 14 सो रुपए वह मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। इसी बीच पीड़ित व्यक्ति ने मदद के लिए शोर मचाया जिस पर साथ ही गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने लुटेरों का पीछा कर दो बदमाशों सोनू पुत्र रामविलास निवासी ओ ब्लॉक गोपाल नगर नजफगढ़ व अक्षय पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी जे ब्लॉक धर्मपुरा नजफगढ़ को मौके पर ही दबोच लिया लेकिन इसी बीच तीसरा आरोपी अमन कुमार उर्फ जहरीला पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी दीपक विहार नजफगढ़ भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान जहरीला की लोकेशन के बारे में जानकारियां इकट्ठी की और थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने एसीपी नजफगढ़ विजय कुमार यादव के निर्देशन में एक टीम का गठन किया जिसमें एसआई रविंदर, हवलदार सुरेंद्र व सिपाही नेमीचंद को फरार आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस टीम ने पकड़े हुए आरोपियों से मिली जानकारी के हिसाब से आरोपी जहरीला को ढूंढने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी और मात्र कुछ ही घंटों में उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से लूटे हुए 14 सो रुपए व मोबाइल फोन के साथ साथ वारदात में शामिल बटन दार चाकू को भी बरामद कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox