भारत पीटीई किट विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की ओर -भारत पीपीई किट उत्पादन में विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत पीटीई किट विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की ओर -भारत पीपीई किट उत्पादन में विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंचा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली / शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- भारत ने 2 महीने के कम समय के भीतर व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान यानी पीपीई किट का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। सरकार ने वीरवार को इसकी जानकारी दी। लेकिन अभी भी चीन पीपीई किट का सबसे बड़ा निर्माता है।
शुक्रवार को कपड़ा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने पीपीई किट की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार करने के लिए कई कदम उठाए हैं। यही कारण है कि भारत 2 महीने से भी कम समय में पीपीई किट के विनिर्माण का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है। अब भारत इस मामले में सिर्फ चीन से पीछे हैं। अपने अधिकारिक बयान में मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि पूरी आपूर्ति श्रंखला में केवल प्रमाणित कंपनियां ही पीपीई की आपूर्ति करें। अब कपड़ा समिति मुंबई भी स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य कोविड-19 योद्धाओं के लिए आवश्यक किट का परीक्षण और प्रमाणन करेगी। यहां बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में बेहद तेजी से इजाफा हुआ है। कई दिनों से लगातार रोजाना 5000 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में 1 लाख 18 हजार के करीब कोरोना वायरस के मरीज मिल चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली मे कोरोना वायरस की संख्या 12 हजार को पार कर चुकी है जिसमें से 194 की मौत हुई है। दुनिया में कोरोना वायरस की बात करें तो यह 52 लाख के करीब पहुंच गई है हालांकि इसमें 20 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। फिर भी लगातार बढ़ रहे संक्रमण से कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को लेकर भी खतरा पैदा हो गया है जिसे देखते हुए सरकार ने पीपीई किट के उत्पादन के कार्य को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं हालांकि कुछ समय पूर्व तक भारत को इन्ही पीपीई किट के लिए चाइना वह दूसरे देशों और देखना पड़ रहा था लेकिन अब भारत के दृढ़ निश्चय ने इस कमी को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है। अब देश में रोजाना एक लाख पीपीई किट का विनिर्माण किया जा रहा है और देश की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ दूसरे देशों को भी इसका निर्यात किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि अभी भी हम पी पी ई किट के उत्पादन में चाइना से पीछे हैं, लेकिन हम अब इस मामले में आत्मनिर्भर होते जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox