द्वारका में संयुक्त आयुक्त ने बांटे भोजन के पैकेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में संयुक्त आयुक्त ने बांटे भोजन के पैकेट

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी रेंज की पुलिस संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने शुक्रवार को अपने घरों को जाने के लिए द्वारका सेक्टर 2 डीटीसी बस डिपो के स्क्रीनिंग सेंटर पर अपनी पारी का इंतजार कर रहे प्रवासी मजदूरों को पके हुए भोजन के पैकेट भेंट किए। साथ ही उन्होंने स्क्रीनिंग सेंटर पर आ रही समस्याओं के बारे में भी लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही प्रशासन को प्रवासियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यहां बता दें कि पिछले 10 दिन से द्वारका सेक्टर 2 डीटीसी बस टर्मिनल में प्रवासी मजदूरों को अपने घरों तक भेजने के लिए स्क्रीनिंग सेंटर बनाया गया है जिसमें मजदूरों के पंजीकरण से लेकर उनकी स्वास्थ्य जांच की जाती है जिसके बाद डीटीसी बसों में बैठा कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली ट्रेनों तक पहुंचाया जाता है। इस काम में जिला दक्षिण-पश्चिम प्रशासन पूरी सतर्कता से जुड़ा हुआ है फिर भी ऐसी समस्याएं सामने आ रही है जिनका प्रशासन के पास कोई समाधान नहीं है। हालांकि सरकार ने प्रवासी मजदूरों के मामले में सभी एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं और लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं फिर भी लोगों का भारी हुजूम सेंट्रो पर उमड़ने से प्रशासन की सारी व्यवस्था फेल होती दिखाई दे रही है जिसे देखते हुए देश के राष्ट्रपति भी इस मामले में अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के मामले में कुछ राज्य सरकारों की कार्यशैली पर सवाल भी उठाया है ।साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कराने में राज्यों को निर्देश भी दिए हैं।

पश्चिमी रेंज की पुलिस संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह , द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस व अतिरिक्त डीसीपी आर पी मीणा गरीबों व मजदूरों को भोजन वितरित करते हुए।


शुक्रवार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए पश्चिमी रेंज की पुलिस संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने द्वारका सेक्टर 2 के स्क्रीनिंग सेंटर का दौरा किया और वहां चल रही कार्यवाही का निरीक्षण किया। इस मौके पर कुछ लोगों ने उनसे सेंटर पर पानी व भोजन की व्यवस्था न होने की शिकायत की थी जिसे देखते हुए संयुक्त आयुक्त ने तुरंत भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उनके इस निर्देश पर कालीबाड़ी मंदिर संस्था द्वारका ने अपना सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए पके हुए भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह , द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस व अतिरिक्त डीसीपी आर पी मीणा ने पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रवासी मजदूरों को करीब 500 पके हुए भोजन के पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की। इस मौके पर शालिनी सिंह ने कहा की द्वारका पुलिस कोरोना महामारी के मामले में जीरो ग्राउंड पर काम कर रही है। द्वारका पुलिस पूरे क्षेत्र में गरीबों व मजदूरों के लिए हर संभव मदद का प्रयास कर रही है। साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बच्चों का भी पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने पुलिस की छवि बदलने का बखूबी कार्य किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox