चीन के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस पर विश्व को भ्रमित कर रहे चीन के खिलाफ अमेरिका ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है। इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ दूसरे चरण के व्यापारिक सौदे भी खारिज करने का ऐलान किया है।
कोरोना पर विश्वसनीयता और कोविड-19 की तथाकथित साजिश के कारण चीन को अब चैतरफा विरोध और आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है। भारत से उसकी सीमा की लड़ाई अभी थमी नहीं है कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल चीन के साथ दूसरे चरण के व्यापारिक सौदे को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनो वायरस के प्रकोप से बीजिंग के निपटने की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी बिगड़ गए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एयर फोर्स वन से संवाददाताओं से बातचीत में व्यापार सौदे के बारे में कहा कि चीन के साथ संबंध बहुत बिगड़ गए हैं और वे फिलहाल वे इसके बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच गहन बातचीत के बाद अमेरिका ने चीन के साथ एक मेगा डील पर हस्ताक्षर किये थे। कोरोनो वायरस के प्रकोप के बाद से वाशिंगटन और बीजिंग के बीच काफी तनातनी चल रही है और माहौल बिगड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कोविड-19 पर चीन की नियंत्रण नीति पर सवाल उठा रहे हैं। चीन द्वारा हांगकांग में एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने पर, अमेरिकी पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाने, उइगर मुसलामानों पर चीनी नीतियों और तिब्बत में सुरक्षा उपायों जैसे मुद्दों पर दोनों देशों में तकरार चल रही है. चीन में फैल रही प्लेग की बीमारी पर भी तरुम ने अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि चीन चाहता तो प्लेग को फैलने से रोक सकता था लेकिन उन्होंने इसे नहीं रोका और कोरोना के मामले में भी यही हुआ और वहां से उसे पूरे देश में फैलने दिया गया जहाँ से अब पूरी दुनिया में इसका प्रकोप दिख रहा है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox