सावधान वाहन से भी हो सकती है आपके घर में कोरोना की इंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधान वाहन से भी हो सकती है आपके घर में कोरोना की इंट्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जरूरी नही की मनुष्य ही अपने घर में कोरोना का संवाहक बने। आपके वाहन से भी आपके घर में कोरोना वायरस की इंट्री हो सकती है। यह सवाल आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से परिवार और खुद को बचाने के लिए इसका जवाब जानना बहुत जरूरी है। दरअसल देश में तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। एक दिन में अब 25,000 से भी ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। विशेषज्ञों ने इस पर अपनी सलाह देते हुए कहा कि अगर आप 5 सावधानियां बरते तो आप की कार के साथ-साथ आपका घर भी सुरक्षित रह सकता है।
                        कार में बैठने से पहले इसे जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी कार से बाहर निकलें, अंदर आने से पहले अपने हाथ को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। वहीं, सैनिटाइजर स्प्रे या एक कपड़े को साबुन या सर्फ के पानी में भिगो कर कार की स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को साफ करें। अगर आप बाजार या दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं, तो उस पर पहले सैनिटाइजर से स्प्रे कर दें। वहीं, बेहतर होगा की सामान को कार की डिक्की में रखें और घर पहुंच कर वापस से इसे सैनिटाइज करें। कोरोना काल में अपनी कार किसी भी दूसरे व्यक्ति को न दें। क्योंकि आपको नहीं पता कि सामने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं? या वह जिससे मिलने जा रहा है वो व्यक्ति संक्रमित है या नहीं? इसके अलावा आपको यह भी नहीं पता कि सामने वाला व्यक्ति आपकी कार को जिन जगहों पर ले जाएगा या पार्क करेगा वो जगह सही है या नहीं। इसलिए कोरोना काल में अपनी कार को किसी भी दूसरे व्यक्ति को न दें। अगर बहुत जरूरी हो तो कार को देने के बाद जब इसे वापस लें तो पहले इसे पूरी तरह से सैनिटाइज करें। कार के बाहरी किसी भी हिस्से को हाथ न लगाएं। वहीं, कार के दरवाजे के हैंडल को सैनिटाइजर से स्प्रे कर के खोलें। दरअसल पार्किंग में खड़ी कार को कोई भी छू सकता है। ऐसे में आपको नहीं पता कि जिस व्यक्ति ने आपकी कार को छुआ है वह कोरोना से संक्रमित है या नहीं। इसके अलावा यह भी ध्यान दें कि कार को किसी गंदी जगह पार्क न करें। इससे खतरा और भी बढ़ जाता है।
अगर कार में किसी भी दूसरे व्यक्ति को बैठा रहे हैं, तो पहले उसके हाथों और उसके सामान को सैनिटाइज करें। इसके अलावा कार में दूरी का ध्यान रखें। वहीं, अपने चेहरे से मास्क न हटाएं और सामने वाले व्यक्ति को भी चेहरे से मास्क हटाने न दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox