अमेरिका ने कोरोना से लड़ाई में भारत के लिए किया अब तक सबसे बड़ा ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका ने कोरोना से लड़ाई में भारत के लिए किया अब तक सबसे बड़ा ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वयं कोरोना से पीड़ित भारत ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अमेरिका की जो मदद की है उसका अमेरिका ने स्वागत करते हुए भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी मदद का ऐलान किया है। अमेरिका ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत को स्वास्थ्य सहायता के रूप में लगभग 5.9 मिलियन डॉलर प्रदान किये हैं। भारत को की गयी इस सहायता की जानकारी गुरूवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी है। अमेरिका द्वारा उठाया गया ये कदम विरोधियों की नींद उड़ा देगा। हालांकि अमेरिका से पहले एक रूसी रक्षा कंपनी भी भारत को दो मिलियन डालर का दान दे चुकी है।
                                भारत में कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के चलते लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए पहले तो लॉकडाउन के मायने बताये और फिर इसे आगे बढ़ाना ही सही समझा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर लॉकडाउन को न जारी किया गया होता तो स्थिति और भी भयंकर रूप ले सकती थी। पीएम मोदी एक बार नहीं बल्कि कई बार लोगों से ये अपील कर चुके हैं कि वह घरों में ही रहें और आसपास के लोगों से न मिले जुले।
                                          यहां बता दें कि भारत ऐसी कठिन परिस्थिति के चलते हुए भी कई देशों की मदद कर रहा है। पीएम मोदी ने अमेरिका समेत कई देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भेजी थी। जिस तरह भारत ने अमेरिका को ये दवा देकर मदद की थी, वैसे ही अब अमेरिका ने भारत को इस वायरस से लड़ने के लिए बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका ने अब भारत को लेकर जो कदम उठाया है वो काबिले-ए-तारीफ है। अमेरिका ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत को स्वास्थ्य सहायता के रूप में लगभग 5.9 मिलियन डॉलर प्रदान किये हैं। भारत को की गयी इस सहायता की जानकारी गुरूवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी है। अमेरिका द्वारा उठाया गया ये कदम विरोधियों की नींद उड़ा देगा।
                                            गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस राशि का इस्तेमाल भारत में कोरोना पीड़ित लोगों की मदद, बीमारी से जुड़े जागरूक अभियान और इसके रोकथाम के लिए किये जा रहे शोधों में इस्तेमाल किया जायेगा। इसी के साथ उन्होंने इस सहायता राशि का इस्तेमाल आपातकालीन तैयारी के लिए भी किया जायेगा। दुनियाभर के समुदायों को महामारी से निपटने में अमेरिका पहले ही बहुपक्षीय और गैर-सरकारी संगठनों को सहायता राशि प्रदान करता आया है लेकिन ये अब तक की सबसे बड़ी राशि है। अमेरिका की इस मदद के कई परिप्रेक्ष्य में दुनियां में गहन चल रहा है। लेकिन इस संकट की घड़ी में अमेरिका की यह मदद भारत के लिए काफी कारगर साबित होगी और भारत अपने साथ-साथ दुनिया को भी इस बिमारी से बचाने में काफी मददगार साबित होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox