AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना, कहा- आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना, कहा- आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे

-जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए आतंकी हमले से हर कोई दहल गया है। इस हमले में 5 जवान शहीद हो चुके है। इस आतंकी हमले को लेकर सरकार पर हमलावर होते हुए AIMIM के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। इसमें उन्होंने डोडा नियंत्रण रेखा यानी LoC से दूर है,तो कैसे आतंकी डोडा में घुस आए?

बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी कहते थे ‘हम घर में घुस कर मारेंगे’। फिर यह क्या हो रहा है? यह सरकार की विफलता है। वे आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। डोडा में जो कुछ भी हुआ है वह बहुत खतरनाक है।” जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए है। मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा,नायक डी राजेश,सिपाही बिजेन्द्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है। पिछले तीन सप्ताह में डोडा जिले के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये तीसरी बड़ी मुठभेड़ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था ये ट्वीट
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “उरार बग्गी, डोडा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवाद विरोधी अभियान में हमारे बहादुर और साहसी भारतीय सेना के जवानों की शहादत से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्र हमारे उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है और हमारे सैनिक आतंकवाद को खत्म करने और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox