इंजरी है मुख्य कारण, हार्दिक पांड्या नहीं लेंगे कप्तान की जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंजरी है मुख्य कारण, हार्दिक पांड्या नहीं लेंगे कप्तान की जगह

-आखिर किसे चुनेगी बीसीसीआई नया कप्तान..?

क्रिकेट/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई को टी20 इंटरनेशनल के लिए नए कप्तान की तलाश है। इस पद के लिए हार्दिक पांड्या का नाम सबसे ऊपर देखा जा रहा था, लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बार हार्दिक पांड्या की जगह दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है।

बता दें कि हार्दिक पांड्या के करियर में इंजरी हमेशा बड़ी चिंता बनी रही है। गंभीर चोट के कारण हार्दिक कई बार लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रह चुके है। पांड्या के फिटनेस को लेकर वो इस बार टी20 इंटरनेशनल के लिए नए कप्तान की रेस में नहीं है। फिलहाल वो मौजूदा समय में केवल वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते है। इस मामले पर बीसीसीआई सोर्स के हवाले से कहा है कि, “यह एक नाजुक मामला है। तर्क के दोनों पक्षों में बहस है और इसलिए हर कोई एक पेज पर नहीं है। हार्दिक की फिटनेस एक दिक्कत है लेकिन उन्होंने भारत के आईसीसी संकट को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है”।

सूर्यकुमार यादव का नाम आया सामने
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनने की चर्चा तेज हो गई है। सूर्य ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। सूर्य ने शानदार कप्तानी का मुजाहिरा पेश किया था। फिलहाल कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम का इस बार कप्तान कौन बनता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox