नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस ने नंगली सकरावती से एक कुख्यात लुटेरे को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से चोरी, लूट व अवैध हथियार के 70 केस दर्ज है और आरोपी द्वारका के एक मामले में वांछित था।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस ने हाल ही में एक तारक नाम के अपराधी को एक चोरी की मोटरसाइकिल व चाकू के साथ पकड़ा था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसे ये अजय मिश्रा व दीपक उर्फ दारा ने दिये है। तो पुलिस दीपक व अजय की तलाश में जुट गई। पुलिस ने जल्द ही दीपक को पकड़ लिया। सिपाही धर्मवीर व कुलवन्त ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अजय उर्फ अज्जु पुत्र सत्यनारायण निवासी अर्जुन पार्क, नंगली डेयरी को पकड़ लिया। वह नजफगढ़ थाने का बीसी है और कुख्यात लुटेरा है। वह करीब 70 मामलों में शामिल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस