नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने इंटर स्टेट अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक कुख्यात शराब तस्कर को पकड़ा है। आरोपी से पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप करीब 500 कार्टन अवैध शराब के पकड़े है। पुलिस ने एक कैंटर भी जब्त किया है जिसमें भरकर यह शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में एक्साईज एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज है।
द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि अपराध से निपटने के लिए द्वारका जिले के सभी थानों की पुलिस पूरी सतर्कता के साथ लुटेरों, चोरों, बीसी व जेल से रिहा हुए अपराधियों पर नजर रखे हुए है। ताकि उनकों अपराध करने से रोका जा सके। पुलिस इसके लिए उनकी जानकारियां जुटाती है और उन पर नजर रखती है। इसी कड़ी में नजफगढ़ पुलिस को सूचना मिली की एक अवैध श्राब से भरा कैंटर नजफगढ़-नांगलोई रोड़ से जय विहार की तरफ जा रहा है। एसआई रघुवीर व सिपाही कुलवन्त ने इस सूचना को एसएचओ नजफगढ़ सुनील कुमार व एसीपी विजय सिंह को बताया। अधिकारियों ने इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नजफगढ़-नांगलोई रोड़ पर गंदा नाला पर अपना जाल बिछाया। रात करीब 8 बजे एक कैंटर आया जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ने गाड़ी रोकने की बजाये उसे तेजी से भगा ले गया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे डीटीसी बस डिपो के पास पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र कशमीरी लाल के रूप में की है। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें 500 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें 25 हजार पव्वे असली संतरा मसालेदार मार्का शराब के बरामद हुए। जोकि सिर्फ हरियाणा में बेची जा सकती थी। पूछताछ में पता चला की आरोपी बहादुरगढ़ से शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस ने अवैध शराब के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट में पहले से 10 मामले दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox