देश में थम नही रही बच्चियों के खिलाफ दरिंदगी, कड़े कानून व त्वरित न्याय की जरूरत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में थम नही रही बच्चियों के खिलाफ दरिंदगी, कड़े कानून व त्वरित न्याय की जरूरत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में मासूम बालिकाबच्चियों के साथ दरिंदगी थमने का नाम नही ले रही है। निर्भया केस के बाद देश में आई जागरूकता से एक उम्मीद बंधी थी की शायद अब इस तरह की वारदातों पर अब लगाम लग जायेगी लेकिन इसके बाद भी मासूम बच्चियां हवस के हैवानों की बलि चढ़ रही है और सब इसका तमाशा देख रहे है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना ने एक बार फिर देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कैसे बच्चियों को इन दरिंदों से बचाया जाये। अभी हाल ही मे दिल्ली में भी बच्ची के साथ पहले दरिंदगी और फिर हत्या का मामला सामने आया था। हालांकि पता नही देश में रोजाना इस तरह के कितने मामले होते है और कितनी बच्चियां हवस की बलि पर चढ़ जाती है कहना मुश्किल है लेकिन इनमें से कुछ एक मामले ही सामने आ पाते है फिर भी सरकारें व नेता इस विषय में ज्यादा कुछ करने को तैयार नही है।
उत्तरप्रदेश के लखीम पुर खिरी में रहस्यमय हालात में एक 12 वर्षीय बालिका का शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेत से बरामद किया गया। दिल दहला देने वाली यह वारदात थाना ईसानगर इलाके में सामने आई है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय बच्ची शौच के लिए घर से निकली थी। लेकिन जब वापस नही आई तो ढूंढने पर उसका शव एक खेत से बरामद हुआ। जिसमें अज्ञात दरिंदों ने बालिका की गला दबाकर पहले हत्या की उसके बाद मासूम की आखों को फोड़ दिया। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस अधीक्षक के सामने हाथ जोड़े खड़ा मजबूर पिता अपनी मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार कर रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक खीरी सतेंद्र कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए पिता की तहरीर पर गांव के ही संतोष यादव और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या और दुष्कर्म की बात आई है। जुबान और आंख सुरक्षित थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा, जिसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी
इस मामले पर अपनी गहरी संवेदना जताते हुए नजफगढ़ मैट्रो न्यूज की मुहिम में भाग लेकर नजफगढ़ के महिला संगठनों की सदस्याओं ने पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के नेतृत्व में भावना शर्मा, शबनम, ललिता मलहान, प्रोफेसर शिक्षा रानी, अजीता यादव, तानिया यादव व रजनी सिंह ने प्रधानमंत्री से महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए और कड़े नियम बनाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित न्याय का प्रावधान करने की अपील की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox