अब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने सुशांत केस पर की टिप्पणी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने सुशांत केस पर की टिप्पणी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब बीजेपी भी मैदान में कूद पड़ी है। हालांकि अभी तक जो मामला सिर्फ बिहार व महाराष्ट्र के बीच राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ था अब उसमें भाजपा भी उतर गई है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार व पुलिस को छोड़कर सभी इस मामले की व्यापक जांच की मांग कर रहे है और सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की बात कर रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे ने के बयान ने इस मामले में हलचल मचा दी है। उनका कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की उनकी हत्या हुई है। राणे ने मुंबई पुलिस पर भी दबाव में जांच करने का आरोप लगाया है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएण नारायण राणे का मानना है कि दिशा सकलानी की खुदकुशी से सुशांत सिंह राजपूत का केस जुड़ा हुआ है।
श्री राणे ने कहा, जो जानकारी मिली उससे मुझे लगा कि ये आत्महत्या नहीं है, मर्डर है. मुंबई पुलिस यह समझ कर मालमे की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है। मुंबई पुलिस किसी दबाव में आ कर मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस किसी का बचाव कर रही है ऐसा मुझे लगता है। इसलिए मुंबई पुलिस की जांच से सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलेगा ऐसा नजर नहीं आ रहा है। उन्होने कहा कि इस केस में सीबीआई इंक्वाइरी के लिए मैंने वकालत की थी। सीबीआई जांच में असलियत सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट में केस के जाने के बाद लोगों को विश्वास हुआ है कि इस केस में सुशांत को इंसाफ मिल पाएगा।
शिवसेना के नेताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राणे ने कहा कि इस केस में शिवसेना के नेता- संजय राउत अडंगा लगा रहे हैं। वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनके ऐसा करने से मुझे डाउट हो जाता है इनका भी कुछ इस केस से जुड़ाव है। जांच के लिए आए बिहार पुलिस के एसपी को क्वारंटीन करने की कोई जरूरत नहीं थी। जैसी ही मुंबई में वे आए उनको क्यों अरेस्ट किया गया? इसका मतलब इस केस में किसी तरह की बात बाहर नहीं जाए इसके लिए बंदोबस्त मुंबई पुलिस कर रही थी।
दिशा सालियान की आत्म हत्या के बारे में बोलते हुए राणे ने कहा कि जिस तरह रिपोर्ट पोस्टमार्टम में आई उससे ये साफ होता है कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की है। दिशा सकलानी की खुदकुशी से सुशांत सिंह राजपूत का केस पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox