पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका डालने की तैयारी पूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका डालने की तैयारी पूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को सुश्री भावना शर्मा ने अपने संगठन और पूरी सीएपीएफ परिवार की तरफ से इस लडाई को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय श्री अजय अग्रवाल जी से भेंट की और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परिवार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए सर्वोच्च न्यायालय मे याचिका डालने के लिए उनसे अनुरोध किया तथा इस हेतु संगठन की तरफ से अजय अग्रवाल जी को एक अनुरोध पत्र सौंपा गया।
इस पर श्री अजय अग्रवाल ने सैनिकों के उक्त संगठन की सचिव सुश्री भावना शर्मा को यह विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार उन्होंने अन्य सभी महत्वपूर्ण केसेस में मजबूती से सुप्रीम कोर्ट मे पक्ष रखा है और विजय प्राप्त की है, उसी प्रकार वह केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए भी अपना भरपूर पक्ष रखेगे। सुश्री भावना शर्मा ने आगे बताया कि श्री अजय अग्रवाल ने उनसे कहा की वह निशुल्क पूरा केस लड़ेंगे। इसपर सुश्री भावना शर्मा ने पूरे सीएपीएफ परिवार और अपने संगठन की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट श्री अजय अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह तथा उनका संगठन हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox