
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना सदा से हमारी परंपरा रही है। लेकिन कुछ ऐसे सम्मान भी होते है जो न केवल दूसरों के लिए प्रेरणा बनते है। ऐसी ही एक नई शुरूआत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चैटाला ने आज प्रदेश की महिलाओं के लिए की जिससे पूरे प्रदेश की महिलाओं में खुशी छा गई। और महिलाओं के मुख से अनायास ही निकल पड़ा की मंत्री हो तो ऐसा हो, इसे कहते है असली नेता।
दरअसल गुरूग्राम में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चैटाला ने ध्वजारोहण के बाद गुरूग्राम जिले की पंचायतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला सरपंचो, पंचो, ब्लाॅक समिति सदस्यों एवं जिला परिषद की सदस्यों को सम्मानित करते हुए तोहफे के रूप में एक-एक स्कूटी भेंट की। उनकी इस भेंट ने न केवल गुरूग्राम में बल्कि पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया और एक छोटे से तोहफे पूरे प्रदेश की महिलाओं का दिल जीत लिया। इस अवसर पर हर महिला की जुबान से एक ही आवाज निकल रही थी कि नेता हो तो ऐसा हो, इसे कहते है असली नेता जो हर वर्ग के सम्मान के लिए हमेशा आगे खड़ा रहता है। महिलाओं के इस सम्मान से दिल्ली की महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो महिलाओं का सम्मान करना जानता है वह ही असली नेता होता है। इस संबंध में मातामूर्तिदेवी महिला मंडल नजफगढ की अध्यक्षा भावना शर्मा ने कहा कि श्री दुष्यन्त चैटाला ने स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं का पंचायत स्तर पर सम्मान कर एक अच्छा काम किया है जिसका अनुसरण सभी नेताओं व मंत्रियों को करना चाहिए ताकि प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में महिलाओं को उनका असली हक मिल सके। उन्होने कहा कि आज भी पंचायतों में महिलाऐं सरपंच या पंच बनने के बाद भी अपने पतियों पर ही निर्भर रहती हे और उनका अधिकतर काम उनके पति ही करते है। यहां तक महिलाओं को मजबूरन अपने नाम के साथ अपने पतियों का सर नेम के रूप मे नाम लगाना पड़ता है जिसकारण आज भी वो अपनी पहचान नही बना पा रही हैं। उन्होने उपमुख्यमंत्री से इस संबंध में भी कदम उठाने की अपील की। इस अवसर पर सभी ने उनके इस सम्मान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यहां यह भी बता दें कि उपमुख्यमंत्री श्री चौटाला अपनी कार्यशैली के चलते आज पूरे प्रदेश में लोकप्रियता के मुकाम गढ़ रहे है। लोगों को अब उनमें उनके परदादा ताऊ देवीलाल की छवि दिखाई देने लगी है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से ताऊ ने सर्वसमाज के लिए काम किया ठीक उसी प्रकार दुष्यन्त चैटाला भी सबका ध्यान रख रहे है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद