जिला दक्षिण-पश्चिम नेहरू युवा केंद्र ने किया ध्वजारोहण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम नेहरू युवा केंद्र ने किया ध्वजारोहण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम ने अपने नजफगढ़ स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में नजफगढ़ मैट्रो न्यूज पेपर के चीफ एडिटर व हरिभूमि के संवाददाता शिव कुमार यादव व एनवाईके के जिला समन्वयक सरवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजा रोहण किया।


कार्यक्रम मुख्य अतिथि शिव कुमार यादव ने कहा कि एक सदी के संघर्ष व लाखों बलिदानों के बाद हमने यह आजादी पाई है। आज हम इस आजादी को यूं ही जाया नही होने दे सकते। इसके लिए हमारो पूर्वजों ने जो बलिदान हमारे लिया दिया है उसके लिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी इस आजादी को बनाये रखने के लिए पूरी तरह से जागरूक रहे ताकि फिर कहीं कोई इसको हमसे छीन न ले। उन्होने कहा कि आज युवा पीढ़ी को समझना होगा कि आजादी के असली मायने सिर्फ सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने मात्र ही है तो यह उनका भ्रम है। हमे इन सबसे निकलकर यथार्थ में आजादी को मनाना चाहिए ताकि आगे आने वाली नस्ले भी इसका अनुसरण कर सके। हमे आज के दिन कुछ नया करना चाहिए। देश हित में समाज से जुड़े कामों, जनसमस्याओं व पर्यावरण के लिए बढ़चढ़ कर काम करना चाहिए। समाज से भटके लोगों को हमें सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा की कड़ी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। तभी हम एक नये भारत की नींव रख पायेंगे। उन्होने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं एनवाईके जिला समन्वयक एस पी सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार जताया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि सभी कोरोना बिमारी से बचने के लिए माॅस्क व उचित दूरी का ध्यान रखें और सदा स्वस्थ रहें।
इस अवसर पर एनवाईके के सदस्य ललित कुमार, धनपत सिंह, रेखा शर्मा, शबनम, चंचल सैनी, रज्जों देवी, मीनू यादव व नजफगढ़ मैट्रो न्यूज पेपर की संपादक भावना शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से किया गया। ध्वजा रोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम के समापन पर एनवाईके ने सभी को लड्डू वितरित किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox