सेंधमारी मामले में दो नाबालिग समेत आरोपी आभूषण कारोबारी पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेंधमारी मामले में दो नाबालिग समेत आरोपी आभूषण कारोबारी पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने सेंधमारी मामले को सुलझाते हुए दो नाबालिगों को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने चोरी का सोने का सामान सस्ते दामों पर खरीदने वाले आभूषण कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी की पहचान द्वारका सेक्टर 16ं निवासी सूरज के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ ककरौला में रहते हैं। वह कुछ समय के लिए अपने परिवार के साथ बिहार गए हुए थे। इस दौरान घर बंद था। 5 अगस्त को दोपहर के समय एक पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि घर में चोरी हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने टीम का गठन किया और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दोनों नाबालिगों की पहचान की गई। बाद में सूत्रों की मदद से पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस पुलिस ने नाबालिगों के पास एक कंप्यूटर का डेस्क टॉप, 1 जोड़ी चांदी की पायल बरामद की। चोरी किए गए अन्य सामानों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने सूरज के बारे में बताया। नाबालिग की मदद से पुलिस सूरज तक पहुंची सूरज के पास से पुलिस को चार चांदी के कंगन, 1 जोड़ी चांदी की चुटकी, एक सोने का पेंडेंट और 1 जोड़ी सोने के कान के इयररिंग बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox