द्वारका स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक लाख के इनामी बदमाश ऋषि राज को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। बदमाश ऋषि के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में हत्या के प्रयास, लूट पाट, रंगदारी मांगने व अवैध हथियार रखने के 32 मामले दर्ज हैं। साथ ही उसकी अवैध हथियार की आपूर्ति करने वाला लव कुमार तोमर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। लव पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित कर रखा है। इस पर हत्या हत्या के प्रयास सहित अन्य वारदातों के 8 मामले बड़ौत में दर्ज हैं। इन दोनों के पास से तीन पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। ऋषि राज की तलाश क्राइम ब्रांच व शताब्दी कर रही थी।
द्वारका पुलिस जिला उपायुक्त कंट्रोल पहुंच ने बताया कि एसीपी आप्रेशन जोगिंदर सिंह जी उनके मार्गदर्शन पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जो इलाके में अपराध रोकने की दिशा में कदम उठा रही है। टीम में एसआई संजीव त्यागी विजेंद्र एसआई उमेश सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। शुक्रवार को टीम को जानकारी मिली कि नजफगढ़ के सुरखपुर रोड पर ऋषि अपने साथी लव के साथ आने वाला है। इसके बाद टीम के सदस्यों की तैनाती सुरखपुर रोड पर कर दी गई। जैसे ही यह दोनों बदमाश इलाके में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि ऋषि राज गलत संगत में आकर वारदात को अंजाम देने लगा था। वर्ष 2019 में भोंडसी जेल में उसकी मुलाकात नरेश सेठी से हुई। दोनों ने तय किया कि नजफगढ़ इलाके की प्रॉपर्टी डीलर व आभूषण विक्रेताओं को निशाना बनाकर उनसे रंगदारी वसूल लेंगे। इस काम में नरेश ने सचिन और भांजा व संदेश और कान्हा को भी ऋषि के साथ वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी। साथ ही आभूषण विक्रेता व प्रापर्टी डीलर को धमकाने के लिए इन तीनों ने मंजीत, हरीश, परविंदर, बृजेश, विकास व अंकित को अपने गिरोह में शामिल किया। इलाके के प्रॉपर्टी डीलर व आभूषण विक्रेताओं की लिस्ट तैयार की गई।
23 जून को गिरोह के सदस्यों ने नजफगढ़ इलाके में दो आभूषण विक्रेताओं व बिंदापुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद 1 जुलाई को स्पेशल स्टाफ को जानकारी मिली कि वे बदमाश नजफगढ़ इलाके में आने वाले हैं। बदमाशों ने आते ही पुलिसकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए परविंदर, बृजेश व विकास को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई थी। हालांकि ऋषि मौके से फरार हो गया था। उधर लव पर उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक महिला की हत्या करने का आरोप है। उसे बड़ौत पुलिस पिछले काफी समय से ढूंढ रही थी। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox